केन्द्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सी आई ई टी) का मिशन है:
संदर्भ एवं अनुसंधान के लिए राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्रोतों के माध्यम से अर्जित विद्यालय शिक्षा मीडिया सॉफ्टवेयर के लिए एक नोडल संसाधन केन्द्र के रूप में कार्य करना।
अभिभावकों सहित बच्चों और शिक्षकों के लिए शैक्षिक सॉफ्टवेयर के डिजाइन, अनुसंधान और निर्माण में उत्कृष्टता प्राप्त करना।
उपयुक्त प्रौद्योगिकी की अभिसारिता के माध्यम से अध्यापक शिक्षा में योगदान देना।
विद्यालय शिक्षा में गुणकारी सुधार की भूमिकाओं के लिए शिक्षकों/प्रशिक्षकों की अभिक्षमताओं का निर्माण करना।
शैक्षिक नीति निर्माताओं को प्रलक्षित रूप से सूचित करना और भारत में शैक्षिक प्रौद्योगिकी (आई सी टी संबंधित) नीति का समालोचनात्मक मूल्यांकन करना।